|
|||||||||
AIMS Ka Clone Ab Noida Main...By ugesh sarkar, Section Health
लगभग डेढ़ दशक पहले बनी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग का कायाकल्प हो चुका है। अब भव्य गेट, चमकते फर्श व महंगे बेड देखकर आपको हैरत हो सकती है। यहां आकर आपको पता ही नहीं लगेगा कि आप गवर्नमंट हॉस्पिटल में हैं। हम बात कर रहे हैं सेक्टर-30 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की।
सूत्रों का दावा है कि इसे अपोलो और एम्स की टक्कर का बनाया जा रहा है। इसके पहले चरण का 85 फीसदी काम कंप्लीट हो चुका है। बाकी काम पूरा करने में छह महीने का टाइम लग सकता है। इसके साथ ही नई बिल्डिंग फूडकोर्ट कैफेटेरिया और अटेंडेंट ब्लॉक तैयार हो रहे हैं। इसे भी नवंबर 2009 तक कंप्लीट कर लेने का दावा किया जा रहा है। पहले फेज में 35 करोड़ रुपये के करीब खर्च किए जा रहे हैं। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 510 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया है। प्रदेश की सीएम मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए इन दिनों अथॉरिटी के एंजीनियर दिन रात एक किए हुए हैं। अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल की सुध मायावती ने 6 जनवरी 2008 को नोएडा विजिट के दौरान ली थी। तब से इस पर काम शुरू हो गया था। अब यह साकार रूप लेने लगा है। अथॉरिटी एंजीनियरों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट लगभग 510 करोड़ रुपये की लागत का है। इसमें दो चरणों में काम होना है। जून 2010 तक पूरे हॉस्पिटल कैंपस का काम कंप्लीट कर लिया जाएगा। लगभग 40 हजार वर्ग मीटर में फैले हॉस्पिटल कैंपस के पहले चरण में पुरानी बिल्डिंग का कायाकल्प पूरा हो चुका है। चमाचम फर्श, चमकते टाइल्स व शीशे के साथ ही वातानुकूलित बिल्डिंग तैयार हो गई है। इस प्रोजेक्ट से जुडे़ एंजीनियरों ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के नक्शे में फेरबदल किया गया है। रिसेप्शन को बेहतर लुक दिया गया है। इसके साथ ही विजिटर के बैठने के लिए लंबी चौड़ी लॉबी बनाई गई है। ढाई मंजिला बिल्डिंग में हाई स्पेशिफिकेशन व लेटेस्ट टेक्नॉलजी के उपकरण लगाए जाएंगे। इस का सीधा मुकाबला प्राइवट हॉस्पिटलों से होगा। इसके लिए हॉस्पिटल में प्राइवट, सेमी प्राइवट के अलावा जनरल वॉर्ड बनाए जा रहे हैं। गेट के ठीक सामने आठ मंजिला फूड कोर्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें रेस्तरां, कैफेटेरिया, नर्सिन्ग कक्ष और अटेंडेंट ब्लॉक होंगे। दूसरे फेज में 220 बेड का 6 मंजिला हॉस्पिटल बनेगा। इसके बेसमंट का काम शुरू हो गया है। इस के पास ही मेडिकल स्टाफ के लिए 350 फ्लैट तैयार होंगे। ये फ्लैट 10 से 18 मंजिल वाली बिल्डिंग में होंगे। हॉस्पिटल कैंपस में ही डबल बेसमंट का प्रावधान किया गया है। इसमें एक साथ 1200 गाड़ियों की पार्किन्ग की जा सकेगी। इसके लिए 11 मीटर गहरी खुदाई की गई है। यह काम जून 2010 तक पूरा हो जाएगा। Source: Navbharat एम्स का क्लोन अब नोएडा में
AIMS Ka Clone Ab Noida Main... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
|