|
|||||||||
Shahar Main Hongai Chamchmatai Bus Shelter...By ugesh sarkar, Section Development बसों में सफर करने वाले लोगों को कुछ दिनों बाद टूटे बस शेल्टरों से निजात मिल जाएगी। पुराने शेल्टरों को हटाकर इनकी जगह नए व चमचमाते शेल्टर बनाए जाएंगे। नए शेल्टर का मॉडल सेक्टर-15 में बस स्टाप पर बनाया गया है। बीओटी बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर बेस पर शहर में सौ स्थानों पर नए बस शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने योजना तैयार कर ली है। अब कंपनियों को शेल्टर बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक शहर में बनने वाले इस बस शेल्टरों का निर्माण प्राइवेट कंपनियां अपने खर्चे पर करेंगी। इसे बनाने में आने वाली लागत को कंपनी शेल्टर पर विज्ञापन लगाकर वसूल करेगी। निर्माण के पांच वर्ष बाद तक कंपनी शेल्टर की मरम्मत का कार्य करने के साथ विज्ञापन से आने वाली धनराशि को अपने पास रखेगी। पांच वर्ष बाद शेल्टर प्राधिकरण को सौंप दिए जाएंगे। शहर में सभी जगह एक जैसे बस शेल्टर बनाए जाए, इसके लिए प्राधिकरण ने सेक्टर-15 में मुख्य मार्ग पर सेक्टर-14-ए के सामने शेल्टर का मॉडल बनाकर तैयार किया है। इसी मॉडल के अनुरूप शहर में सौ बस शेल्टर होंगे। सभी मुख्य मार्गो के साथ सेक्टर के अंदर भी जहां बस स्टाप बने हैं, वहां शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। ये बस शेल्टर दिखने में काफी आकर्षक होंगे। मोटी प्लास्टिक व कांच से बने पारदर्शी होंगे। शेल्टर में आगे की तरफ स्टील की ग्रिल लगी होगी और लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी स्टील व एल्यूमीनियम की होंगी। Source: in.jagran.yahoo.com शहर में होंगे चमचमाते बस शेल्टर
Shahar Main Hongai Chamchmatai Bus Shelter... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
|