|
|||||||||
Kalindi Kunj Ke Zaam Se Nizat Dilayega Naya Bypass...By ugesh sarkar, Section Roads in Noida
फरीदाबाद, गुड़गांव और दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र से नोएडा आने वाले लोगों को जाम से राहत दिलाने की योजना पर काम चल रहा है। यूपी की सीएम के निर्देश पर अथॉरिटी के अफसर नोएडा से सीधे मथुरा रोड तक पहुंचने वाली एक नई बाईपास रोड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अथॉरिटी के चेयरमैन व सीईओ के अलावा अन्य अफसर इस प्रस्तावित रूट का दौरा भी कर चुके हैं। नई बाईपास रोड कालिंदी कुंज से 200 मीटर दक्षिण की तरफ से निकलते हुए सीधे आली और मदनपुर खादर गांव के बीच से निकलेगी। इसके बन जाने के बाद नोएडा से बदरपुर की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम हो जाएगी।
अथॉरिटी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कालिंदी कुंज व ओखला बैराज के एकमात्र पुल के कारण यहां हर रोज जाम लगता है। सुबह और शाम पीक टाइम में सिंचाई विभाग के बैराज पुल पर खड़े वाहनों का लोड इतना बढ़ जाता है कि पुल के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा होने लगता है। इसे देखते हुए बाईपास की प्लानिंग की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेस-वे से सेक्टर-125 के सामने से सीधे यह बाईपास बनाने का प्लान है। इसके बाद यमुना पार करके नदी के किनारे दिल्ली के मदनपुर खादर गांव के निकट सिंचाई विभाग की लगभग 137 एकड़ जमीन है। अथॉरिटी अब दिल्ली की तरफ कालिंदी कुंज से लेकर जैतपुर गांव तक नया यमुना पुश्ता बनाएगी। इसके बीच की जमीन पर वॉटर पार्क जैसा पिकनिक स्पॉट डिवेलप किया जा सकता है। यह सारी जमीन नोएडा अथॉरिटी ने अधिग्रहीत कर ली है। इसके साथ ही 7 एकड़ और 5 एकड़ के 2 प्लॉट सीधे आगरा नहर तक प्रस्तावित सड़क के हिसाब से खाली पड़े हैं। सिर्फ पचास मीटर के करीब ऐसी जमीन है जो डीडीए के कब्जे में है। इसी लेन में यमुना नदी और आगरा नहर पर पुल बनाया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी व यूपी गवर्नमेंट के अफसर इस जमीन के टुकडे़ के लिए डीडीए से बात कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आगरा नहर के दोनों किनारे यूपी सिंचाई विभाग के हिस्से हैं। इसके बाद आली और मदनपुर गांव के बीच लगभग 242 एकड़ जमीन की चारदीवारी नोएडा अथॉरिटी करा चुकी है। एनबीटी संवाददाता ने इस पूरे रूट का जायजा लिया। मथुरा रोड पर हल्दीराम के निकट निर्माणाधीन मेट्रो डिपो के पास यह सड़क सीधे मथुरा रोड में जाकर मिलेगी। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी के आग्रह को मानते हुए डीएमआरसी ने अपने 3 पिलर इस तरह से बनाए हैं कि नोएडा की तरफ प्रस्तावित लगभग 60 से 75 मीटर चौड़ी सड़क में एक पिलर सेंट्रल वर्ज के बीच बने। माया सरकार की निगाह में यूपी की यह बेशकीमती जमीन अथॉरिटी की झोली भरेगी। नई सड़क मार्ग के किनारे की प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आएगा। इस प्लान पर इन दिनों आधिकारिक और कंसलटेंट लेवल पर वार्ता का दौर जारी है। अथॉरिटी के सीनियर अफसर फाइनल प्लान मंजूर होने के पहले कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। Source: Navbharat Times कालिंदी कुंज के जाम से निजात दिलाएगा नया बाईपास
Kalindi Kunj Ke Zaam Se Nizat Dilayega Naya Bypass... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
Menu+ submit article or question+ create account + Help - What is this site about? + Using The Free Member Diaries Related Links+ कालिंदी कुंज के जाम से निजात दिलाएगा नया बाईपास+ Also by ugesh sarkar |