Ch. Charan Singh University Ke Entrance Exam April Main...


By ugesh sarkar, Section Education
Posted on Thu Feb 04, 2010 at 02:14:00 AM EST

सीसीएस यूनिवर्सिटी, मेरठ से जुड़े प्रफेशनल कॉलेजों में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल में
होंगे। पिछले साल की गलती से सबक लेते हुए यूनिवर्सिटी ने यह फैसला किया है। वाइस चांसलर प्रफेसर शिबन के. कॉक ने बताया कि फरवरी के अंत में एंट्रेंस एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बार कॉलेज प्रबंधकों की मांग पर दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स का कोटा बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यूनिवर्सिटी कन्वोकेशन की तैयारियों में बिजी है। इस समारोह के बाद फरवरी के अंत में यूनिवर्सिटी की अकैडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी। काउंसिल मेंबरों में सहमति बनी तो इस बार यूपीटीयू की तर्ज पर सीसीएसयू में भी दूसरे राज्यों के छात्रों का कोटा 10 से बढ़ाकर 20 पर्सेंट किया जा सकता है। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा- ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट कॉलेजों से बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, एमजेएमसी, बीलिब, एमलिब, बीटेक बायोटेक, बीए, एलएलबी और एलएलबी में दाखिला लेने वाले दिल्ली-हरियाणा के स्टूडेंट्स की लॉटरी खुल सकती है।

एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित करने के आश्वासन के बावजूद कॉलेज प्रबंधक इस दावे पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस इंस्टिट्यूट के लॉ सेंटर के इंचार्ज डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि पिछले साल यूनिवर्सिटी ने आधा सेशन गुजरने के बाद अगस्त-सितंबर में एंट्रेंस एग्जाम कराए थे। इसके चलते सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों की सीटें खाली रह गईं। इस साल भी हालत कुछ ठीक नहीं है। यूपी और देश की अन्य यूनिवर्सिटियां एंट्रेंस की डेट का ऐलान कर चुकी हैं। यूनिवर्सिटी ने जल्दी ही एंट्रेंस एग्जाम की डेट का ऐलान नहीं किया तो इस साल भी कॉलेजों को नुकसान झेलना होगा।

Source: Navbharat Times सीसीएसयू के एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल में

< Power Project Ka Trial Khatam, Dadri Main Khatam hoga Bijli Sankat.... | UP Govt Tables Bill On Technical University In Noida >
Win A Jeans Twice a Week
&
Win A Kurta 7 Days A Week

Login

Make a new account

Username:
Password:
submit story | create account | faq | search