|
|||||||||
Greater Noida To Anand Vihar, Baigar Bus Badle....By ugesh sarkar, Section Local Transportation
ग्रेटर नोएडा से आनंद विहार बस अड्डे जाने के लिए अब बस चेंज करने की जरूरत नहीं है। यहां से डायरेक्ट आनंद विहार के लिए यूपी रोडवेज की 6 बसें चलाई गई हैं। शाहदरा के लिए डायरेक्ट बसें चलाने के लिए भी रूट पर सर्वे का काम चल रहा है। ड्राइवर और कंडक्टरों की व्यवस्था होते ही शाहदरा के लिए भी डायरेक्ट बस सेवा शुरू हो जाएगी।
ग्रेटर नोएडा में इस समय सिटी बसों के तौर पर यूपी रोडवेज की 8 मिनी बसें चल रही हैं। इससे पहले यहां रोडवेज की बड़ी बसें चल रही थीं। मिनी बसें चलने के बाद बड़ी बसों को हटा लिया गया। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम कपिल शर्मा ने बताया कि शहर से आनंद विहार डायरेक्ट जाने के लिए यूपी रोडवेज की 6 बसें चलाई गई हैं। इस रूट पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बसों का संचालन ग्रेटर नोएडा डिपो से ही हो रहा है। करीब एक घंटे के अंतराल पर यहां से आनंद विहार के लिए बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें ग्रेटर नोएडा से नोएडा के रास्ते झुंडपुरा होते हुए सीधे आनंद विहार बस अड्डे पहुंच रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और भी बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा शाहदरा के लिए ग्रेटर नोएडा से डायरेक्ट बस चलाने की भी योजना है। इसके लिए सवेर् किया जा रहा है। परमिट, ड्राइवर और कंडक्टर आदि की व्यवस्था होते ही शाहदरा के लिए भी बसें चला दी जाएंगी। इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में भी सिटी बसों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यात्रियों के सुझाव के आधार पर इसमें और भी सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें रूट और टाइमिंग भी शामिल हैं। नॉलेज पार्क और बिल्डर्स एरिया पर भी फोकस किया जाएगा। Source: Navbharat Times ग्रेनो टु आनंद विहार, बगैर बस बदले
Greater Noida To Anand Vihar, Baigar Bus Badle.... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
|