Two Large Parks Will Be Ready By Games


By ugesh sarkar, Section Environment
Posted on Sun Jun 20, 2010 at 01:51:02 AM EST

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले नोएडा के दो बड़े पार्क तैयार करने के लिए अथॉरिटी का उद्यान विभाग तेजी से काम कर रहा है। इनमें से एक पार्क सेक्टर-93 ए एक्सप्रेस-वे व्यू के नाम से बन रहा है। 28 एकड़ में बन रहे इस पार्क की लागत चार करोड़ रुपये है। यह पार्क एक्सप्रेस-वे पर है। गेम्स के दौरान एक्सप्रेस-वे पर साइक्लिंग रेस होनी है। फिलहाल पार्क में घास उगाने और ट्रैक बनाने का काम चल रहा है।

उद्यान विभाग के डाइरेक्टर वी प्रभाकर ने बताया कि इस पार्क में अच्छी घास उगने में कम से कम चार महीने लग सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-51 में 26 एकड़ में बाल उद्यान पार्क बन रहा है। यह पार्क 14 नवंबर पर खोलने की प्लानिंग थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। वी प्रभाकर ने बताया कि इस पार्क का 60 पर्सेंट काम पूरा हो चुका है। काम पूरा होने पर यह पार्क बच्चों का फेवरिट स्पॉट बन सकता है। अथॉरिटी की कोशिश है कि यह पार्क कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार हो जाए।

Source: Navbharat Times गेम्स तक तैयार होंगे दो बड़े पार्क

< FONRWA Seeks Land For Making Sport Club In Every Noida Sector | NOIDA All Set To Get Facelift >
Win A Jeans Twice a Week
&
Win A Kurta 7 Days A Week

Login

Make a new account

Username:
Password:
submit story | create account | faq | search